🔥 TRENDING વલસાડ કોલેજ હોસ્ટેલમાં વિદ્યાર્થીઓના આ... વલસાડ: સડેલા અનાજ મામલે ABVP દ્વારા ટ્... भागलपुर का विक्रमशिला सेतु 3 महीने के... હોસ્ટેલ મેસ વિવાદ: ટ્રસ્ટી કીર્તિ દેસા... India Forum Highlights Limits of Elect... કુણઘેર ખાતે “આંગણ મિલન સેવા – આંગણા ઉત...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

News

✍️ Reporter: ANKIT 🗓 30 Sep 2026, 04:05 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ग्राम कोडियाल के आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम एवं द्वितीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आँगन मिलन समारोह’ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने पहुंचकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और उनके साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मातृशक्ति एवं नौनिहालों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। समाज निर्माण में उनके योगदान को सम्मानित करना सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर सुपरवाइजर नीलम चौहान, मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी गीतांजलि रावत, भाजपा जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश तिवाड़ी, प्रधान राखी सिंधवाल, उपप्रधान ममता राठौर, बीडीसी सदस्य महिपाल सिंह कृषाली, हिमांशु पंवार सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
📲Get App