🔥 TRENDING Dadar Metro Station to be Renamed, Mum... Supreme Court to Hear Marital Rape Cha... Delhi to slash regularisation fees by... UP CM Yogi Adityanath to Honour Anganw... Bechukumar पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने तिलहर म...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

Need 24 news harpalpur Hardoi mobile 📲 9670695295

✍️ Reporter: Raghvendra 🗓 20 Nov 2026, 06:39 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हरदोई में प्राइवेट बसों की मनमानी पर लगेगी लगाम, शहर के बाहर रुकेंगी बसें; प्रशासन ने बनाई नई व्यवस्था

हरदोई। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और जाममुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने प्राइवेट बसों के संचालन को लेकर कवायद तेज कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट, एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन और यातायात निरीक्षक की संयुक्त टीम ने गुरुवार को निर्धारित बस स्टॉपेज का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राइवेट बस एसोसिएशन के संचालकों को नई व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके तहत सभी रूटों की बसें शहर के बाहर निर्धारित स्थलों पर रुकेंगी और बारी-बारी से एक बस शहर में आकर सवारियां बैठाएगी। एआरटीओ ने बताया कि शुक्रवार को बस संचालकों के साथ बैठक होगी, जिसमें उनकी समस्याएं सुनकर नियमानुसार समाधान किया जाएगा।
📲Get App