🔥 TRENDING પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को... Dengue Cases Rise as Experts Warn Papa... FIR Filed Against 15 Farmers for Block...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नवादा: रजौली चेकपोस्ट पर लग्जरी कार से लाखों की अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 22 Sep 2026, 10:52 PM 👁 46
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्पाद विभाग की टीम ने झारखंड की ओर से आ रही एक लग्जरी कार से लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

नवादा जिले के रजौली चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड की तरफ से आ रही एक लग्जरी कार से लाखों रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की है। उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहन जांच के दौरान महिंद्रा एक्सयूवी 500 लग्जरी कार की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से 375 एमएल की 600 बोतलें, 180 एमएल की 192 पेट बोतलें और 180 एमएल की 960 पेट बोतलें बरामद हुईं। जब्त की गई शराब की बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

उत्पाद विभाग की टीम ने लग्जरी कार को जब्त कर लिया है और शराब तस्करी के आरोप में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के हजारीबाग जिले के दिष्गुगढ थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ला, र्मूआा गांव निवासी राम प्रवेश कसेरा के बेटे मिथुन कुमार कसेरा के रूप में हुई है।
📲Get App