🔥 TRENDING Assam to Export Methanol to Bangladesh... जालौन में पुलिस मुठभेड़: माता मंदिर से... NDRF Rescues Girl from 80‑ft Borewell... LPU Postpones Mid‑Term Exams, Suspends... Netanyahu Visits Abu Dhabi, Meets UAE... 23-Year-Old Missing After Saving Three...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा पहुंचे डीआईजी राजेंद्र कुमार भील, पर्व-त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की समीक्षा

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 27 Sep 2026, 09:35 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजेंद्र कुमार भील ने नवादा पहुंचकर आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

नवादा। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजेंद्र कुमार भील रविवार को नवादा पहुंचे। नवादा पुलिस कार्यालय में उनका औपचारिक स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक में डीआईजी ने आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों, जिले की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को जिले की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने और विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाने का आदेश दिया। साथ ही, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने राजनीतिक आंदोलनों और सार्वजनिक गतिविधियों की भी मुस्तैदी से निगरानी करने तथा पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
📲Get App