🔥 TRENDING అందరి సహకారంతో ఉత్సవాలు విజయవంతం: లచ్చ... India Moves Ahead on Sixth-Generation... Manipur Police Detain KYKL Cadre and S... Manipur Deputy CM Urges Boost for Loca... Manipur Violence Claims Over 60 Lives... Man in Bathinda Takes Own Life After H...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में दीवार गिरने से मजदूर कि हुई मौसम
Local

नवादा में दीवार गिरने से मजदूर कि हुई मौसम

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 08 Sep 2026, 10:26 PM 👁 45
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिला के सिरदला प्रखंड के साढ़ मंझगवान पंचयतके बरदाहा बाजार में दीवार गिरने से मजदूर कि हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम7

नवादा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

नवादा में दीवार गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों में शोक


नवादा। नवादा जिले के सिरदला प्रखंड अंतर्गत सांढ़-मंझगवा पंपंचायत के बरदाहा बाजार में एक दर्दनाक हादसा हो गया।

बताया जाता है कि बरदाहा बाजार निवासी लखन बढ़ई के वर्षों पुराने मिट्टी के गिलावा और ईंट से निर्मित मकान को तोड़कर, नए नक्शे के अनुसार मकान का निर्माण किया जाना था। पुराने मकान को तोड़ने का कार्य चल रहा था, तभी अचानक एक लंबी दीवार एक साथ गिर गई। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर परना-डाबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन बिगन मांझी व अन्य लोगों के साथ मिलकर मजदूर कृष्ण मांझी, पिता श्रीचंद मांझी, को उठाकर सिरदला पीएचसी लाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. शुभम कुमार चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मदन मांझी ने बताया कि झारखंड के गिरिडीह निवासी मो. फारुख आलम ने मकान तोड़ने का ठेका लिया था और बिना किसी सुरक्षा संसाधन के लोकल मजदूरों से काम करा रहा था। इसी दौरान जर्जर दीवार के मलबे में दबकर अंगरा गांव निवासी कृष्ण मांझी की मौत हो गई।

परना-डाबर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

घटना पर जनप्रतिनिधि भारत पासवान, पैक्स अध्यक्ष लालू चौधरी और मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए सीओ, सिरदला से पीड़ित परिवार को राहत राशि दिलाने की मांग की है।
📲Get App