🔥 TRENDING અંકલેશ્વર નજીક વનખાડીનું પાણી લાલ થતાં... फिरोजाबाद: सुभाष चौराहे पर रुपयों के व... ભરૂચમાં પ્રથમ શ્રાદ્ધ નિમિત્તે પાંજરાપ... Ambala Construction Site Collapse Leav... Kharif Acreage Surpasses Five‑Year Ave... Rumor of Student Rape Sparks Protests...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में शिक्षक दिवस पर केक काटकर शिक्षकों का सम्मान, गुलाब देकर किया गया अभिनंदन
Education

नवादा में शिक्षक दिवस पर केक काटकर शिक्षकों का सम्मान, गुलाब देकर किया गया अभिनंदन

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 06 Sep 2026, 06:27 AM 👁 43
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा मॉडल शैक्षणिक समूह के बी.एड कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया, जिसमें केक काटकर जश्न मनाया गया और सचिव शैलेश कुमार ने शिक्षकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।

नवादा। नवादा मॉडल शैक्षणिक समूह, नवादा के अंतर्गत संचालित बी.एड कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में केक काटकर शिक्षक दिवस का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मॉडल शैक्षणिक समूह के सचिव शैलेश कुमार ने सभी शिक्षकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माता होते हैं। राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर दिशा प्रदान करते हैं।

समारोह में बी.एड कॉलेज, गनौरी रामकली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, त्रिवेणी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मॉडल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवं मॉडल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नवादा के सभी प्राध्यापकगण एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
📲Get App