🔥 TRENDING Heritage Walks and Storytelling Boost... Woman Murdered and Buried in Ground in... பள்ளி காலாண்டு விடுமுறை: ஏற்காட்டில் க... Louisiana Court Rules in Favor of Jone... Heavy Rain in Uttar Pradesh Claims 56... Thar SUV crashes into motorcycle on Dw...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

नवादा में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सेवा ठप, मरीज बिना इलाज लौटे

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 24 Sep 2026, 09:44 PM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर नवादा सहित राज्यभर के सरकारी चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते नवादा सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप रही, जिससे सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौट गए।

नवादा। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की प्रदेश इकाई के आह्वान पर गुरुवार से राज्यभर के सरकारी चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसका सीधा असर नवादा जिले की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा। नवादा सदर अस्पताल में दोपहर बाद चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप हो गई। इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे सैकड़ों मरीजों को बिना जांच और उपचार के ही वापस लौटना पड़ा।

हालांकि, हड़ताल के बावजूद सदर अस्पताल में इमरजेंसी और प्रसव संबंधी आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। मरीजों को इन विभागों में तत्काल उपचार मिलता रहा।

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के जिला सचिव डॉ. एस.एस. मंगलम ने बताया कि सहरसा में एक चिकित्सक और प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के बीच हुई झड़प के बाद चिकित्सकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में यह हड़ताल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

चिकित्सकों की मुख्य मांग है कि सहरसा की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच समिति में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि सहरसा में रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद सरकार ने संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, जिसे चिकित्सक एकतरफा बताते हुए इसका विरोध कर रहे हैं।
📲Get App