🔥 TRENDING Navy Chief Urges Skyroot to Build Indi... मीना से कचरा ना उठने की वजह से बना बाद... Kanak News Odisha Broadcasts Live Weat... Punjab Government to Mark Bhagat Singh... Four Men Booked for Harassment of Girl... "મન કી બાત પ્રાકૃતિક કૃષિ કે સાથ"
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
Local

नवादा में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 07 Sep 2026, 05:54 AM 👁 50
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के व्यवहार न्यायालय स्थित लाइब्रेरी हॉल में रविवार 6/9/2029 को थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई।

नवादा के व्यवहार न्यायालय स्थित लाइब्रेरी हॉल में रविवार 6/9/2029 को थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सचिव श्री अरविंद कुमार ने की और जिले के सभी थाना अध्यक्ष एवं थाना परवारी उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न थानों द्वारा प्रस्तुत नोटिस तामिला प्रतिवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिन थानों में नोटिसों का तामिला अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया, वहां के थाना परवारीयों को शत-प्रतिशत नोटिस तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता काफी हद तक निर्गत नोटिसों के प्रभावी एवं समयबद्ध तामिला पर निर्भर करती है।

उन्होंने सभी थाना परवारीयों को अधिक से अधिक नोटिसों का तामिला कराने तथा संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत एवं ग्राम स्तर पर समन्वय स्थापित कर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी देने को कहा, ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर कराया जा सके।

बैठक में माननीय उच्चतम न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले समाधान समारोह से संबंधित निर्गत नोटिसों के तामिला पर भी विशेष बल दिया गया। उपस्थित थाना परवारीयों को बताया गया कि पात्र पक्षकार अपने मामलों का निष्पादन समाधान समारोह के माध्यम से भी करा सकते हैं। सभी संबंधित थानों को नोटिस तामिला प्रतिवेदन समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
📲Get App