🔥 TRENDING Bihar Women’s Cricket Team Clinches Se... અમરેલીમાં ફટાકડા બજારની ફાળવણી પર 400થ... 2000 रुपये कमाने के लालच में बैंक खाता... बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार... भारी बारिश से किसानों को हुआ व्यापक नु... जनपद श्रावस्ती इकौना क्षेत्र
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में पपेट शो से साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 02 Nov 2026, 06:06 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु पपेट शो के माध्यम से जागरूकता अभियान शुरू किया गया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने समाहरणालय से कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नवादा जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और आमजनों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। सोमवार, 2 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने समाहरणालय परिसर से ‘पपेट शो’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न गांवों और टोलों में पपेट शो के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उप विकास आयुक्त शम्भू शरण पांडेय ने बताया कि पपेट शो के माध्यम से लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ ओटीपी, एटीएम पिन और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध फोन कॉल और ऑनलाइन संदेशों से सतर्क रहने की सीख दी जाएगी। इसके अलावा साइबर ठगी होने पर आवश्यक सावधानियों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया जाएगा।

प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार ने बताया कि अभियान के पहले दिन नवादा प्रखंड की आंती, कादिरगंज, पौरा, ओरैना और खरांट पंचायतों के विभिन्न टोलों में पपेट शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मनोरंजक प्रस्तुति के माध्यम से साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी शशि कुमार, गुड्डू कुमार, रजनी कुमारी, कमलेश कुमार सिंह, रणवीर कुमार, उपेंद्र प्रसाद वर्मा सहित समाहरणालय संवर्ग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

इस पहल से जिले के नागरिकों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की उम्मीद है, और भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
📲Get App