🔥 TRENDING Assam to Export Methanol to Bangladesh... जालौन में पुलिस मुठभेड़: माता मंदिर से... NDRF Rescues Girl from 80‑ft Borewell... LPU Postpones Mid‑Term Exams, Suspends... Netanyahu Visits Abu Dhabi, Meets UAE... 23-Year-Old Missing After Saving Three...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नवादा में महिला से नशाखुरानी, मोबाइल व सोने के जेवर लूटकर बदमाश फरार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 27 Sep 2026, 09:24 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने के बाद उसके मोबाइल फोन और सोने के जेवर लूट लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में नशाखुरानी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पिपरा पोखर गांव निवासी कृति कुमारी ने पुलिस को दिए लिखित बयान में बताया कि वारसलीगंज बस स्टैंड पर दो युवक उससे मिले। उन्होंने पहले किराये के पैसे मांगे, फिर एक युवक ने भूखा बताकर खाने के लिए पैसे मांगे। महिला द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों युवक उसे बातों में उलझाकर हनुमान नगर जाने वाली गली स्थित एक मकान तक ले गए।

पीड़िता के अनुसार, वहां दोनों युवकों ने उसे एक प्लास्टिक की वस्तु दी और रुमाल जैसा कुछ चेहरे पर रख दिया, जिससे वह अचेत हो गई। होश आने पर महिला ने पाया कि उसका मोबाइल फोन, सोने की कान की बाली और सोने की अंगूठी गायब है। आरोपियों ने उसे एक टोटो में भी बैठा दिया था।

अचेत अवस्था से बाहर आने के बाद महिला ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने पकरीबरावां थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान व घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
📲Get App