🔥 TRENDING Russia Unveils Jet-Powered Drones, Shi... Free Aadhaar Biometric Update Availabl... India's Nationwide Bank Strike Postpon... Odisha Declares Mondays Meeting‑Free i... Truck Crash in Jaipur’s Dhaulapura Lea... GATE 2027 Registration Deadline Extend...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में कांग्रेस ने रेलवे ओवरब्रिज समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर विशाल महाधरना आयोजित
Politics

नवादा में कांग्रेस ने रेलवे ओवरब्रिज समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर विशाल महाधरना आयोजित

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 11 Sep 2026, 05:48 AM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

10/9/2026 को नवादा के नगर थाना के पास जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय महाधरना किया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण सहित 16 बिंदुओं की मांग रखी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में आयोजित इस महाधरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवादा शहर की जनता लंबे समय से रेलवे ओवरब्रिज के अभाव में भीषण जाम की समस्या झेल रही है, जिसका असर एंबुलेंस, स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों पर पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर सरकार और प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

प्रभाकर झा ने बताया कि कांग्रेस ने जिले की समस्याओं को लेकर 16 सूत्री मांग पत्र तैयार किया है, जिसमें स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, किसानों को समय पर खाद-बीज एवं सिंचाई की सुविधा, जर्जर सड़कों का निर्माण, युवाओं के लिए रोजगार, कानून-व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार पर अंकुश, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जल निकासी की समुचित व्यवस्था शामिल हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच, रोह प्रखंड को रजौली अनुमंडल से हटाकर अविलंब नवादा अनुमंडल में शामिल करने, हिसुआ तथा वारिसलीगंज या पकरीबरावां को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा देने, रजौली में वर्षों से निर्मित नगर भवन को अविलंब चालू करने तथा ट्रेनिंग स्कूल के सामने स्थित पुराने बिहारशरीफ प्राइवेट बस टर्मिनल की जमीन का उपयोग सब्जी मंडी अथवा बच्चों के लिए खेल-कूद पार्क के रूप में करने की मांग भी शामिल है।

महाधरने में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी और आवश्यकता पड़ने पर आमरण अनशन जैसे आंदोलन का भी रास्ता अपनाया जाएगा। धरना समाप्त होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर 16 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, राकेश नंदन शर्मा, केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ नवादा के अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष उमाशंकर रजक, नवादा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार, बिदामी देवी, राजकुमार यादव, छोटेलाल यादव, गरीबन मुखिया, अरुण कुमार, मधुसूदन सिंह, प्रमोद कुमार, वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, नवादा प्रखंड अध्यक्ष राम जन्म सिंह, रोह प्रखंड अध्यक्ष संतोष राजवंशी, रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप, मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष इंदू सिन्हा, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव, कौआकोल प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सेवादल के सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App