अपराध
नवादा में एसपी ने संभाली रात्रि गश्ती की कमान, सघन वाहन जांच का लिया जायजा
अपराध पर अंकुश और मद्य निषेध को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नवादा पुलिस ने रात्रि गश्ती और सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान स्वयं सड़क पर उतरकर अभियान का निरीक्षण किया।
नवादा। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा मद्य निषेध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नवादा पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान स्वयं सड़क पर उतरकर विभिन्न स्थानों पर चल रहे वाहन जांच अभियान का निरीक्षण करते नजर आए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए उन्हें संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने तथा शराबबंदी कानून के कड़ाई से अनुपालन को लेकर पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
रात्रि अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों और थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें वाहनों के कागजात, सवार लोगों तथा संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधीक्षक के स्वयं सड़क पर उतरकर निरीक्षण करने से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता में भी वृद्धि देखी गई।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने और मद्य निषेध अभियान के तहत इस प्रकार की जांच एवं निगरानी भविष्य में भी जारी रहेगी।