🔥 TRENDING एटा: PET परीक्षा देने के बाद लौटे अधिव... उत्तर प्रदेश के गाँव में शादी के बाद स... India’s October Festive Season Boosts... नाबालिक युवाओं ने सार्वजनिक रूप से हथि... The Wire Report: RSS Influence and Con... India-Canada $5.5bn Bank Deal Faces Pu...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में छह माह से शिक्षा सेवकों का मानदेय लंबित, त्योहारों पर भी नहीं मिला भुगतान

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 03 Nov 2026, 05:50 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के नवादा जिले में शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज कर्मियों को पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहरा रहा है। दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर भी भुगतान न होने पर कर्मियों ने जिला पदाधिकारी से शीघ्र राहत की मांग की है।

नवादा। जिले के शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज कर्मियों को पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर भी भुगतान नहीं होने से कर्मियों में नाराजगी और निराशा व्याप्त है। लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर परिवर्तनकारी शिक्षा सेवक/तालिमी मरकज संघ, जिला इकाई नवादा ने जिला पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।

संघ के जिलाध्यक्ष बसंत कुमार एवं जिला सचिव कलाम उद्दीन की ओर से 2 नवंबर 2026 को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि जिले के शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज कर्मियों का पिछले छह माह से मानदेय लंबित है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि जन शिक्षा निदेशालय, शिक्षा विभाग बिहार, पटना के ज्ञापांक 940, दिनांक 5 अक्टूबर 2026 के माध्यम से जून एवं जुलाई माह के मानदेय भुगतान के लिए आवंटन प्राप्त हो चुका है। वहीं, निदेशालय के ज्ञापांक 963, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 के जरिए भी भुगतान को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके बावजूद अब तक कर्मियों के खाते में मानदेय की राशि नहीं पहुंची है। संघ का कहना है कि शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज कर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन समय पर मानदेय नहीं मिलने से उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

संघ ने जिला पदाधिकारी से मामले में अविलंब हस्तक्षेप कर लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए कर्मियों को जल्द आर्थिक राहत उपलब्ध कराने की अपील की है।
📲Get App