🔥 ट्रेंडिंग વડોદરામાં જાહેરમાં કચરો-ગંદકી કરનાર 23... 32 साल बाद मोहनलाल की 'थेनमाविन कॉम्बथ... एजेंट्स का दावा: अजय देवगन की 'दृश्य 3... लोकेश ने पीएम मोदी से मुलाकात, अमरावती... वित्त मंत्री सिथारामन का भाषण अवरुद्ध केंद्र ने मंजूर किए 3 लाख घर, शुरू हुआ...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में चार नवोदित अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ में सदस्यता ली, वरिष्ठों ने स्वागत किया
स्थानीय

नवादा में चार नवोदित अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ में सदस्यता ली, वरिष्ठों ने स्वागत किया

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 06 अक्टू. 2026, 05:48 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिला अधिवक्ता संघ में सोमवार को चार नवोदित अधिवक्ताओं ने विधिवत सदस्यता ग्रहण की, जिनका स्वागत वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने किया।

नवादा जिला अधिवक्ता संघ के परिसर में सोमवार को विधि की डिग्री प्राप्त कर बिहार बार काउंसिल से निबंधित चार नवोदित अधिवक्ताओं ने विधिवत संघ की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम से बार एसोसिएशन में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. चौधरी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने नवांगतुक सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सदस्यता ग्रहण करने वाले अधिवक्ताओं में जूली कुमारी, राजन कुमार, ओमेश कुमार उर्फ सेरू और गुलाब गौतम शामिल हैं। सभी ने खुशी जताते हुए कहा कि वे संविधान के मूल्यों, बार की गरिमा और अपने मुवक्किलों के प्रति पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

नवोदित अधिवक्ताओं ने कहा कि वे वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में न्यायिक प्रक्रिया और अधिवक्ता पेशे की बारीकियों को सीखने के साथ-साथ जिले की न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेते हैं।
📲Get App