🔥 TRENDING खानपुर पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस क... स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर... Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में चोरी की अपाचे बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
Crime

नवादा में चोरी की अपाचे बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 09 Sep 2026, 03:32 AM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिरदला पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल पकड़ी और आरोपी बिकी कुमार को नवादा न्यायालय भेजा।

मंगलवार को सिरदला पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर नवादा न्यायालय में पेश किया।

थाना अध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि थाना गेट के समीप चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिकी कुमार, पिता स्वर्गीय अनिल सिंह, ग्राम मरचोई, थाना नासिरगंज, जिला कोडरमा, झारखंड के निवासी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह रजौली बाजार, थाना रजौली में रह रहा था और रजौली में एक निजी क्लीनिक चलाता है।

पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को नवादा न्यायालय भेज दिया गया।
📲Get App