🔥 TRENDING अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele... TVK Criticizes Udhayanidhi Stalin Over...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में आगामी त्योहारों को देखते हुए मद्य निषेध व विधि-व्यवस्था पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 21 Sep 2026, 10:24 PM 👁 51
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शराब के अवैध कारोबार पर सघन जांच, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए।

नवादा। जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस बैठक में जिला स्तर पर चल रही विभिन्न गतिविधियों की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।

मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान उत्पाद विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई और शराब बरामदगी की स्थिति की जानकारी ली गई। समीक्षा में पाया गया कि उत्पाद विभाग की ओर से शराब बरामदगी में वृद्धि हुई है, जबकि पुलिस विभाग की बरामदगी अपेक्षाकृत कम रही है। डीएम ने आगामी त्योहारों को देखते हुए शराब के अवैध कारोबार एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन जांच और छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से देसी शराब के निर्माण स्थलों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई करने तथा चौकीदार परेड के माध्यम से स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं का संकलन, सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में जब्त शराब के लंबित मामलों और विनष्टीकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने नियमानुसार लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए जब्त शराब के विनष्टीकरण की कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही, शराबबंदी से संबंधित मामलों में जब्त वाहनों की नीलामी की समीक्षा भी की गई। बताया गया कि 10 सितंबर 2026 को 42 वाहनों की नीलामी के संबंध में विज्ञापन प्रकाशित किया गया है, जबकि वर्तमान में 549 वाहन नीलामी के लिए लंबित हैं और 249 वाहनों का मूल्यांकन बाकी है। डीएम ने मूल्यांकन एवं नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीमावर्ती थानों की विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा में डीएम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने असामाजिक एवं अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा। बैठक में सिविल सर्जन नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी यातायात, उत्पाद अधीक्षक, संबंधित सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
📲Get App