🔥 TRENDING American YouTuber MrBeast Praises Rama... Ramayana Film with Ranbir Kapoor, Sai... Ground Collapse at CCL's Lancaster Hos... Black Paint Defaces Dr Shyama Prasad M... AMD, HPE, MRNA Stocks Hit 52-Week Peak... पाण्याच्या तीव्र टंचाईमुळे शेतकरी हवाल...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा: कर्मा पर्व पर गौरी-गणेश विसर्जन के दौरान आहर में डूबा 13 वर्षीय बालक, मौत से मचा कोहराम

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 23 Sep 2026, 08:48 PM 👁 43
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के काशीचक प्रखंड के रेवरा गांव में बुधवार सुबह कर्मा पर्व पर गौरी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान आहर में डूबने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है।

नवादा। काशीचक प्रखंड अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के रेवरा गांव में बुधवार की सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें 13 वर्षीय बालक की आहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई। मृतक की पहचान रेवरा गांव निवासी शंकर राम के पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, कर्मा पर्व के अवसर पर गौरी-गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मोनू गांव के आहर में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बालक की मृत्यु हो चुकी थी।

इस हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मा पर्व की खुशियां अचानक गम में बदल गईं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में गमगीन माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
📲Get App