🔥 ट्रेंडिंग Hungam in jk assembly constituency Op... उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने... गृह मंत्री अमित शाह ने गोर्का समुदाय क... अमृतसर में कांग्रेसी नेताओं ने एकजुटता... एलपीयू ने लड़कियों के हॉस्टल में हिंसा... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पंजाब को...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा के रजौली चेक पोस्ट पर 35 लीटर बीयर बरामद, दो युवकों को गिरफ्तार
अपराध

नवादा के रजौली चेक पोस्ट पर 35 लीटर बीयर बरामद, दो युवकों को गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 19 सित. 2026, 04:24 PM 👁 58
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के रजौली चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने मोटरसाइकिल से 35 लीटर बीयर बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया।

नवादा के रजौली चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को मोटरसाइकिल से लगभग 35 लीटर बीयर बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमरेश कुमार, पिता जय सिंह, निवासी दाउदनगर, वैशाली तथा अमरज्योति कुमार, पिता रणवीर सिंह, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली के रूप में बताई गई है।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी में बीयर बरामद होने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। उत्पाद विभाग ने बरामद बीयर को जब्त करते हुए मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में लिया।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शराब के अवैध परिवहन और तस्करी के खिलाफ जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
📲Get App