राजनीति
नवादा के पूर्व सांसद प्रेमचंद राम का निधन, रविवार को भरसंडा में होगा अंतिम संस्कार
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता और नवादा से पूर्व सांसद प्रेमचंद राम का दिल्ली में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव भरसंडा में किया जाएगा।
नवादा के पूर्व सांसद एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद राम का आज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नवादा सहित जिले के राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रेमचंद राम वर्ष 1991 में नवादा संसदीय क्षेत्र से सीपीआई(एम) के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वे वामपंथी राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। उनके निधन को नवादा के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
उनके निधन की जानकारी उनके छोटे पुत्र पवन कुमार ने दूरभाष के माध्यम से दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके पैतृक गांव भरसंडा लाया जाएगा, जहां रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पूर्व सांसद के निधन से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है।