🔥 TRENDING Two motorcyclists killed in Central De... The New Indian Express editorial warns... Senior Bihar Police Officers Patrol Pa... Sand trader shot in Satna pan shop; po... Indore Builder Banti Nagar's Suicide P... बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, माड़र पुल क...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा: हिसुआ में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में 17 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी फरार
Crime

नवादा: हिसुआ में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में 17 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी फरार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 22 Aug 2026, 07:46 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के हिसुआ में नशा मुक्ति के नाम पर चल रहे एक कथित अवैध क्लीनिक में इलाज के दौरान 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है।

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में नशे की लत छुड़ाने के लिए भर्ती कराए गए 17 वर्षीय युवक प्रिंस कुमार की कथित इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक प्रिंस, जो दिनेश पांडे का पुत्र था, का परिवार मूल रूप से बिहार शरीफ के लीचरगंज का निवासी है और वर्तमान में राजगीर की तुलसी गली में रह रहा था।

मृतक के पिता दिनेश पांडे ने बताया कि एक दलाल के माध्यम से वे प्रिंस को हिसुआ पानी टंकी के समीप गया रोड स्थित कैथिर मार्केट में संचालित 'सीफा क्लीनिक' लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि यह क्लीनिक नवशाद आलम नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा था, जिसने इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी और 40 हजार रुपये एडवांस ले लिए थे।

परिजनों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से प्रिंस को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। बीती रात जब उसकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई, तो कथित डॉक्टर ने ऑक्सीजन न होने का बहाना बनाकर उसे अन्यत्र ले जाने को कहा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी हैneed 24news रिपोर्टर राम लखन कुमार नवादा
📲Get App