🔥 TRENDING Armaan Malik Praises AR Rahman and Han... Bollywood Giants Eyeing the Microdrama... Shah Rukh Khan's Wish for Aryan: 'Spoi... India Clinches Under-19 Asia Cup in Na... India vs. New Zealand ODI Series 2026:... Indian U-17 Football Team Crushes Guam...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा डीएम ने आश्रय गृह, निर्माणाधीन अस्पताल और संजीवनी बाटिका पार्क का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Local

नवादा डीएम ने आश्रय गृह, निर्माणाधीन अस्पताल और संजीवनी बाटिका पार्क का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 30 Sep 2026, 09:02 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बुधवार को बृहद आश्रय गृह, निर्माणाधीन 200 बेड वाले सदर अस्पताल और संजीवनी बाटिका पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

नवादा। जिला पदाधिकारी नवादा श्री रवि प्रकाश ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत बृहद आश्रय गृह, बुधौल स्थित निर्माणाधीन 200 बेड वाले सदर अस्पताल तथा संजीवनी बाटिका पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बृहद आश्रय गृह के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, चिकित्सा सुविधा, भोजन, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण मानकों की जानकारी ली तथा बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने परिसर, शौचालय एवं जलापूर्ति व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने उपस्थिति पंजी सहित अन्य अभिलेखों के संधारण की समीक्षा करते हुए उन्हें नियमित एवं अद्यतन रखने का निर्देश दिया। साथ ही बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रय गृह में रह रहे बच्चों से संवाद कर उनकी दिनचर्या, रहन-सहन और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बच्चों द्वारा साझा किए गए अनुभवों को सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और सभी कैमरों को सदैव क्रियाशील रखते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके बाद डीएम ने बुधौल स्थित 200 बेड वाले निर्माणाधीन सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सिविल सर्जन को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने को कहा। इसी क्रम में डीएम ने संजीवनी बाटिका पार्क, बुधौल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में हरित क्षेत्र, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पाथवे, बच्चों के मनोरंजन के उपकरण, शौचालय सहित अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पार्क की स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के बेहतर रखरखाव तथा आम लोगों के लिए सुविधाजनक वातावरण बनाए रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
📲Get App