🔥 TRENDING City gas distributors IGL and Gujarat... Madhya Pradesh Monsoon Likely to End W... Monsoon Begins Final Retreat in Rajast... राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, गांवों में... Farmers in Patiala Protest, Demand Arr... Flydubai Flight Incident: Pilot Under...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नवादा: बुजुर्ग शिक्षक से चाकू के बल पर छिनतई के दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.02 लाख व बाइक बरामद

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 01 Oct 2026, 06:05 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक से चाकू दिखाकर छिनतई और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ₹1.02 लाख नकद, छह मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

नवादा। शाहपुर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षक के साथ चाकू के बल पर छिनतई और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शाहपुर थाना कांड संख्या 93/26 एवं धारा 309(4) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में प्राथमिकी अभियुक्त मुरारी सिंह और शिवम कुमार, दोनों पिता श्रीकांत सिंह, निवासी दौलाचक, थाना काशीचक, जिला नवादा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन और 1 लाख 2 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह बरामदगी पुलिस की त्वरित कार्रवाई का नतीजा है।

बताया गया कि छिनतई के दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग शिक्षक के साथ न केवल चाकू से हमला किया बल्कि मारपीट भी की थी। आरोप है कि घटना के दौरान उनके धोती-कुर्ते भी फाड़ दिए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
📲Get App