स्थानीय
नवादा: बिजली विभाग की लापरवाही, किसान खुले तारों से सिंचाई कर रहे हैं
पकरी बरावां प्रखंड के ढोढ़ा गांव में बिजली के पोल न होने के कारण किसान बांस के सहारे खुले तारों से बोरिंग तक बिजली पहुंचा रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
नवादा जिले के पकरी बरावां प्रखंड अंतर्गत ढोढ़ा ग्राम पंचायत में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां खेतों की सिंचाई के लिए किसान खुले और निम्न गुणवत्ता वाले बिजली के तारों का सहारा लेने को मजबूर हैं। खेतों में बोरिंग के पास बिजली के पोल न लगाए जाने के कारण किसानों को लंबी दूरी से तार खींचकर बिजली पहुंचानी पड़ रही है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बोरिंग तक बिजली पहुंचाने के लिए किसान बांस के सहारे तार खींचकर जोड़ रहे हैं। इस असुरक्षित व्यवस्था से खेतों में काम करने वाले किसानों और आसपास के लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बिजली के तारों का इस तरह से इस्तेमाल करना जानलेवा साबित हो सकता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग से कई बार शिकायत की गई और आवेदन भी दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मजबूरी में किसान अपनी जान जोखिम में डालकर सिंचाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द खेतों में बोरिंग के पास बिजली के पोल लगाने और सुरक्षित तारों की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।