Religion
नवरात्रि पर्व को लेकर जालौनी माता मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जालौनी माता मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश, महिला पुलिसकर्मियों की भी होगी तैनाती
उरई, जालौन। नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने थाना कुठौंद क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध जालौनी माता मंदिर का संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण तथा सुगम दर्शन की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा संबंधी इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने और आवश्यक स्थानों पर पुलिस पिकेट स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए यातायात एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीड़ का दबाव नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम बना रहे। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नवरात्रि पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कुठौंद सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।