🔥 ट्रेंडिंग बीजेपी ने रोहित पवार की एमपीएससी विरोध... उत्तर प्रदेश ने 2025 इलेक्ट्रॉनिक्स घट... उप प्रदेश कांग्रेस नेता ने अजय राय पर... अखिलेश यादव ने कहा: विकास यादव को आज़म... तमिलनाडु में तेज़ कार ने पार्क की बाईक... मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कान्ह...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारियों ने किया पैदल गश्त

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 12 अक्टू. 2026, 01:54 PM 👁 21
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्षेत्राधिकारियों ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, आमजन से संवाद कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा

उरई, जालौन। नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालौन पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों, दुर्गा पूजा पंडालों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। जालौन पुलिस का उद्देश्य नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
📲Get App