🔥 TRENDING Speeding Car Collides with Parked Bike... Madhya Pradesh CM Mohan Yadav spots ti... મુંદરામાં કોમિ્બંગ નાઇટ બની બુટલેગરો મ... ब्रेकिंग न्यूज़ | माहला में 3 हितग्राह... Muslim Youth Salman Khan Joins Baba Ba... Former Bharatpur MLA Atar Singh Bhadan...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारियों ने किया पैदल गश्त

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Oct 2026, 01:54 PM 👁 20
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्षेत्राधिकारियों ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, आमजन से संवाद कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा

उरई, जालौन। नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालौन पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों, दुर्गा पूजा पंडालों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। जालौन पुलिस का उद्देश्य नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
📲Get App