🔥 TRENDING Ajay Devgn’s ‘Drishyam 3’ Sees 82.8% S... Rohit Sharma Discusses Career’s Toughe... शहीद रामकेश मीणा राजकीय महाविद्यालय सि... Afghanistan vs Bangladesh Test Day 2:... West Indies' Hope and Rutherford Drive... Enna Vilai to Hit OTT Platforms Soon –...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की तैयारियों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 11 Oct 2026, 08:39 AM 👁 7
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख मंदिरों एवं मेला स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने जनपद के प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिरों एवं मेला स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने मंदिर परिसरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कर प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका को नियमित साफ-सफाई, कूड़ेदानों की व्यवस्था तथा आवारा गोवंश को तत्काल आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की कार्यवाही करने का आदेश दिया। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख स्थलों पर सतर्क निगरानी रखने पर जोर दिया गया।

सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा किसी भी समस्या या अव्यवस्था की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
📲Get App