नवलपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पहली बार घर-घर पहुंची टीम, नारियल और साड़ी बांटी गई
यहाँ देखें:
📘 Facebook
योगापट्टी। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नवलपुर थाना पुलिस ने सराहनीय पहल की है। छठ पर्व के अवसर पर नवलपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर करीब 30 छठ व्रती महिलाओं के बीच राहत सामग्री एवं पूजा-पाठ की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। पुलिस की इस पहल से छठ व्रती महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, नवलपुर थाना क्षेत्र के ढढ़वा, दूधियवा,बरवा सानी , सिसवा बैरागी, नवलपुर सहित अन्य गांवों में पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान छठ व्रती महिलाओं को नारियल, साड़ी सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री दी गई। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के घर पहुंचकर उन्हें पूजा सामग्री उपलब्ध कराई और छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर चौकीदार मनजीत कुमार, ऐस आई रोहित कुमार, नितेश कुमार राम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नवलपुर पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।