🔥 TRENDING MK Stalin Jokes About Rs 700-Crore Dru... सड़क दुर्घटना Tamil Nadu MLA VS Babu, Who Defeated M... Former Hazaribag MP Passes Away at 90 Bhopal’s New ‘Khel Gaon’ to Blend Hock... Madhya Pradesh unveils Rs 4.38 lakh cr...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

निवाली गांव में कड़वी के पुंजों में लगी भीषण आग: 50 पुंज जलकर राख, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान, दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 19 Nov 2026, 07:15 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
निवाली गांव में कड़वी के पुंजों में लगी भीषण आग: 50 पुंज जलकर राख, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान, दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था

रामगढ़ थाना क्षेत्र के निवाली गांव में देर रात 11 बजे गांव के पास खेतों में रखे पशुओं के चारे के कड़वी के पुंजों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते खेत में रखे कड़वी के करीब 50 पुंज आग की चपेट में आ गए और जलकर पूरी तरह राख हो गए।
आग की ऊंची लपटें देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि ग्रामीणों की तमाम कोशिशों के बावजूद उस पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग गाड़ी।मौके पर पहुंचे लेकिन इतने तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पा लिया था।
गांव के फारुक खान ने बताया कि म के आसीन,जाहुल खान, सुब्बा खान,अरसद सहित गांव के दर्जनों लोगों ने पशुओं के चारे के लिए खेत में कड़वी के करीब 50 पुंज एकत्रित कर रखे थे। देर रात अचानक अज्ञात कारणों से इनमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे चारे को अपनी चपेट में ले लिया और किसान की मेहनत से जुटाया गया पशुओं का चारा जलकर नष्ट हो गया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कड़वी के सभी पुंज जलकर राख हो चुके थे। उसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचे लेकिन जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा।लिया था। इस अग्निकांड में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
📲Get App