Local
नवागत एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने पत्रकारों से की मुलाकात, जनपद की समस्याओं पर की चर्चा
कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाना और जनपद की समस्याओं का समाधान नवागत एसपी की प्राथमिकताओं में शामिल।
उरई, जालौन। नवागत पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर जनपद के पत्रकार बंधुओं से भेंट एवं परिचय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से जनपद की विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की और अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया।
प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने पत्रकारों के साथ विचार-विमर्श कर जनपद की समस्याओं को समझने तथा अपनी प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं के साथ परिचयात्मक संवाद के माध्यम से पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को लेकर चर्चा की गई।