🔥 ट्रेंडिंग वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने व... गुरुवा चौक में बिना नंबर प्लेट वाली गा... पिता की हत्या के आरोप में पत्नी और बेट... एल्ला लैंगली ने CMA अवॉर्ड्स 2026 में... शानाया कपूर ने खुलासा किया: 'स्टूडेंट... फुजीफिल्म ने लॉन्च किया आधा डिजिटल, आध...
19 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

नवगछिया में किसान कि गोली मारकर हत्या

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 19 नव. 2026, 06:29 PM 👁 28
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर जिला के नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में

भागलपुर से अवनीश कुमार सिंह रिपोर्ट


नवगछिया में किसान की गोली मारकर हत्या ,बेखौफ अपराधियों ने किसान को मारी सिर में गोली, मौके पर मौत ,जमीन विवाद में हत्या की हत्या पुलिस मामले कि जांच में जुटी



नवगछिया में अपराधियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चंडी स्थान में बुधवार देर रात बासा पर सो रहे एक किसान की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान फुलो मंडल के रूप में हुई है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों के बीच चीख-पुकार मची हुई है।
बताया जा रहा है कि फुलो मंडल अपने ससुराल में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह रोज की तरह अपने बासा पर सोने चले गए। इसी दौरान देर रात अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर इस्माइलपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या केज़मीनी विवाद में में एक किसान कि अपराधियोंपीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वारदात की असली वजह और हत्यारों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अब सवाल है कि घर से कुछ दूरी पर बासा में सो रहे किसान की आखिर किसने और क्यों बेरहमी से हत्या कर दी?
📲Get App