🔥 ट्रेंडिंग GATE 2027 पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई... गिरिडी में CCL के लंकास्टर अस्पताल परि... साइक्लोनिक परिपथ ने किया ए.पी. और तेलं... केरल एम.फार्म मोप अप एलोकेशन 2026: विक... गुडरिटर्न्स ने जारी किया ओनम बम्पर लॉट... हैदराबाद में सोने की कीमतें 28 सितंबर...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पहुज व पचनदा नदी का किया निरीक्षण
स्थानीय

नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पहुज व पचनदा नदी का किया निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 29 अग. 2026, 08:02 PM 👁 44
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी के आदेश

जालौन। जनपद में लगातार हो रही बारिश और नदियों के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना रामपुरा क्षेत्रान्तर्गत पहुज नदी एवं पचनदा नदी के जलस्तर का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदियों के वर्तमान जलस्तर, आसपास की स्थिति तथा संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर मौके पर जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार जलस्तर की निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि नदी के जलस्तर में किसी भी प्रकार की वृद्धि होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ अथवा जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निरीक्षण से स्पष्ट है कि प्रशासन नदियों के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने संबंधित टीमों को 24 घंटे सतर्क रहकर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
📲Get App