🔥 ट्रेंडिंग કેશોદમાં 2026 નવરાત્રી મહોત્સવમાં સંતો... ফুলবাড়ীতে হিন্দু জাগরণ মঞ্চের বুক স্ট... Rajinikanth’s ‘Jailer 2’ Opens to 125-... Karnataka Government Grants Official A... જૂનાગઢમાં કોળી સમાજ દ્વારા નવરાત્રી રા... कर्नाटक: 48 घंटे के भीतर भौतिक RTI आवे...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

नींदड़ गांव में ग्रामीणों ने संभाली सफाई की कमान, नाले से हटाया कचरा और झाड़ियां

✍️ रिपोर्टर: Rohit 🗓 18 अक्टू. 2026, 04:08 PM 👁 16
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नींदड़ गांव में ग्रामीणों ने संभाली सफाई की कमान, नाले से हटाया कचरा और झाड़ियां


हरमाड़ा । हरमाड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 स्थित नींदड़ गांव में ग्रामीणों ने स्वच्छता की मिसाल पेश करते हुए गांव में बने नाले की सफाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाले में जमा कचरे और उगी झाड़ियों को हटाया। ग्रामीणों ने मिलकर सफाई अभियान में सहयोग दिया और गांव को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया।
सफाई अभियान के दौरान ग्रामीणों ने नाले में जमा कचरे को बाहर निकाला तथा पानी की निकासी में बाधा बन रहे पेड़-पौधों और झाड़ियों को हटाया। सामूहिक प्रयास से नाले की सफाई की गई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास सफाई रखने में योगदान दे, तो गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
इस मौके पर अनिल कुमार, खेमचंद, कुलदीप, कन्हैयालाल, उदय, अजय, मयंक शर्मा, कर्मवीर, चमन, बनवारी शर्मा, जितेंद्र, नाथूलाल सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया और सफाई अभियान में अपना योगदान दिया।
📲Get App