Local
नदीगांव थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण
थाना समाधान दिवस के बाद मिशन शक्ति टीम के अभिलेखों की समीक्षा, महिला सुरक्षा एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उरई, जिला जालौन। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार, 28 नवंबर 2026 को जनपद जालौन के थाना नदीगांव में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी जालौन समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने संयुक्त रूप से की। थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में उपस्थित फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित कुल 6 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति टीम के अभिलेखों का किया अवलोकन थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना नदीगांव में गठित मिशन शक्ति टीम के रजिस्टरों एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने शिकायतों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों के संवेदनशीलतापूर्वक एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही मिशन शक्ति टीम को अभिलेखों का नियमित एवं व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा महिलाओं की सुरक्षा और सहायता से जुड़े मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।