🔥 TRENDING Jharkhand Declares High Alert as Cyclo... India's Solar Power Capacity Sees 68-F... Aditya Vision Expands to 223 Showrooms... Three Global Powers Sign Historic Peac... FICCI President Calls on Businesses to... Asianet Newsable Reviews Amal Neerad’s...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

नीतीश सेतु के नाम पर अश्विनी चौबे का जवाब

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Nov 2026, 08:15 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार में नीतीश सेतु के नामकरणको लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


नीतीश सेतु के नाम पर तेजस्वी को अश्वनी चौबे का जवाब, निशांत कुमार के साथ हुई घटना पर कार्रवाई की मांग

बिहार में नीतीश सेतु के नामकरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सेतु का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने पर सवाल उठाए हैं। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने तेजस्वी यादव पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के नाम पर सेतु बना है, इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब इस पुल का नाम तेजस्वी सेतु कर दिया जाए? अश्वनी चौबे ने बताया कि जब वे कैबिनेट में थे, तब सभी ने मिलकर इस प्रस्ताव पर सहमति दी थी। वर्ष 2012 से 2014 तक इसकी पूरी समीक्षा हुई और बिहार सरकार ने इसके निर्माण में पैसे लगाए। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने उन्हें मेंढक तक कह दिया और कहा कि ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है।

वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा मंत्री निशांत कुमार को हटाए जाने के मामले में भी अश्वनी चौबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। अपने साथ हुई एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जब वे केंद्रीय मंत्री थे, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया था। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। किसी मंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मिंदगी की बात है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

बाइट अश्वनी चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री
📲Get App