🔥 TRENDING ઉગલવાણ ગામમાં આયુષ્માન કાર્ડ માટે ખાસ... Imagine Sisyphus Publishes ‘Absurd Eco... Rubio Departs for India to Pursue Econ... Marco Rubio Visits India to Discuss Re... Imran Khan Files Appeal in Bombay High... Viral 'Cockroach Movement' Targets PM...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

✍️ Reporter: Ramesh Meena 🗓 18 Oct 2026, 08:25 AM 👁 21
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुदर्शन न्यूज़ रिपोर्टर रमेश मीणा की रिपोर्ट

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

अलवर। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को प्रताप ऑडिटोरियम में रिटर्निंग अधिकारी (सरपंच एवं वार्ड पंच निर्वाचन) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा, उम्मीदवारों की पात्रता तथा चुनाव संबंधी नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) अंबालाल मीणा ने कहा कि जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच के चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने में चुनाव दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों एवं निर्देशों की पूर्ण पालना करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी जितेंद्र सिंह नरूका ने नामांकन पत्रों की जांच, उम्मीदवारों की पात्रता-अयोग्यता, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन तथा प्रपत्र-5 के प्रकाशन की प्रक्रिया समझाई। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए ईवीएम एवं मतपेटी से मतदान तथा मतगणना की प्रक्रिया का भी प्रशिक्षण दिया गया।
📲Get App