🔥 TRENDING ओमप्रकाश ज्योतिष के बारे में खबर सुनिए कमलेश मीणा मारुतिनंदन से चुनावी मैदान... Patna: 10 Detained After Stone-Pelting... Cheetah Cub Killed by Gunshot in Madhy... દિવાળી પહેલાં સાબરકાંઠામાં વિદેશી દારૂ... 77 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह स...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नशामुक्त समाज के निर्माण की ओर सशक्त पहल; माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दिलाई शपथ।

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 27 Oct 2026, 06:21 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नशामुक्त समाज के निर्माण की ओर सशक्त पहल; माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दिलाई शपथ।

कटिहार,27 अक्टूबर 2026 मंगलवार।
राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकगण ,जिला स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ बढ़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

कटिहार जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

"एक सप्ताह, एक थीम" के तहत चार चरणों में विशेष नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान संचालित करने पर जोर।

प्रथम सप्ताह (27-31 अक्टूबर) - "नगर की प्रतिज्ञा"

शहरी क्षेत्रों में प्रचार वाहन, बैनर, नुक्कड़ नाटक एवं सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से जागरूकता ।

द्वितीय सप्ताह (01-07 नवंबर) - "गाँव का संकल्प "

जीविका समूहों, ब्रह्माकुमारी संस्थान, पंचायतों एवं हाट-बाजारों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम।

तृतीय सप्ताह (08-16 नवंबर)

"पर्व और परिवार" छठ घाटों पर जिंगल, वीडियो, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश।

चतुर्थ सप्ताह (17-25 नवंबर) - "युवा जोश"

विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता सत्र, वृत्तचित्र प्रदर्शन, वाद-विवाद, निबंध एवं कविता प्रतियोगिताओं के साथ नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम।

जिला पदाधिकारी के निर्देशः
कार्यक्रम के उपरांत संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय से अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार तथा युवाओं एवं महिलाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया।

"सबका सम्मान-जीवन आसान" की भावना के अनुरूप नशामुक्ति का संदेश प्रत्येक पंचायत एवं जनसमुदाय तक पहुँचाने पर विशेष बल।

जिला प्रशासन की अपील:
आइए, नशा मुक्त बिहार अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

नशा-मुक्त बिहार - शपथ

मैं, यह संकल्प लेता हूँ कि -
मैं किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का किसी भी रूप में या किसी भी उद्देश्य से सेवन नहीं करूँगा तथा दूसरे को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करूँगा ।

मैं नशा मुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प करता हूँ तथा अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और अपने संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करूंगा ।

मैं यह प्रतिज्ञा करता हूँ कि सरकार द्वारा नशीले पदार्थों से संबंधित बनाये गये सभी कानूनों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करूँगा ।

मैं जीवन में सदैव स्वस्थ एवं सकारात्मक मूल्यों का पालन करूँगा, समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नशा-मुक्त जीवन का संदेश पहुँचाऊँगा तथा जागरूक, सशक्त और नशा मुक्त बिहार के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।
📲Get App