🔥 TRENDING Ramayana Sets New Fourth Saturday Reco... Ex‑IPS Officer Alleges CBI Director Pr... Former Priest Arrested Over Alleged Se... NCST Summons BJD MP Sasmit Patra and 8... स्मैक तस्करी के दोषी को 7 साल की जेल:... Diljit Dosanjh Mumbai Concert: Two Att...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नशामुक्त समाज हेतु नवादा में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 26 Nov 2026, 06:33 PM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मद्यनिषेध दिवस पर नवादा के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

26 नवंबर गुरुवार को नवादा में मद्यनिषेध दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली, जिसका उद्देश्य नशामुक्त समाज के निर्माण और शराबबंदी के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।

प्रभात फेरी जिला समाहरणालय परिसर से सुबह 8:30 बजे अधीक्षक, मद्यनिषेध एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी की हरी झंडी के साथ रवाना हुई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में नशामुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे।

बच्चों ने 'बिहार ने ठाना है, नशामुक्त समाज बनाना है', 'नशे का जो हुआ शिकार, उजड़ा घर-परिवार' और 'शराब छोड़ो, खुशहाली से नाता जोड़ो' जैसे नारों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया। प्रभात फेरी के जरिए लोगों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई और अभिभावकों से अपने परिवार और बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील की गई।

अधीक्षक, मद्यनिषेध एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों के माध्यम से दिया गया जागरूकता का संदेश परिवार और समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचता है। कार्यक्रम के अंत में मद्यनिषेध अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।
📲Get App