🔥 TRENDING Gaurav Gupta Meets BJP’s B. L. Santhos... Satellite Data May Miss Hidden Farm Fi... Haryana CM Endorses BJP‑SAD Alliance t... Chhattisgarh CM Unveils ₹154.66 Crore... ಕನೇರಿ ಸ್ವಾಮೀಜಿ ವಿರುದ್ಧ ಡಿ.3ರಂದು ಬೃಹತ್... Boy Drowns in Godavari River at Kalesh...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*नशा मुक्त युवा और विकसित भारत थीम पर आयोजित हुई जिला स्तरीय युवा संसद, युवाओं ने रखे अपने विचार*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 25 Nov 2026, 05:52 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*नशा मुक्त युवा और विकसित भारत थीम पर आयोजित हुई जिला स्तरीय युवा संसद, युवाओं ने रखे अपने विचार*
विधानसभा में बोलने का मिलेगा विजेताओं को अवसर, राष्ट्रीय स्तर पर संसद तक पहुंचेगी प्रतिभाएं

खैरथल हीरालाल भूरानी

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत खैरथल-तिजारा के तत्वावधान में आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय खैरथल में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘नशा मुक्त युवा और विकसित भारत’ रही। इसमें जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों एवं वक्तृत्व कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभापति नगर परिषद विक्रम सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला रोजगार अधिकारी तमन्ना चौधरी, ललित कौशिक एवं अभिषेक कौशिक उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ विजय वर्मा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय खैरथल, कार्यक्रम प्रभारी डॉ महेश गोठवाल, सह प्रभारी डॉ दीपक चंदवानी सहायक आचार्य, एनएसएस प्रोग्राम कॉर्डिनेटर राहुल वर्मा उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में विजेंद्र सिंह सहायक आचार्य राजकीय तिजारा महाविद्यालय, डॉ संजय कुमार यादव सहायक आचार्य भिवाड़ी महाविद्यालय, डॉ जाकिर हुसैन सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय खैरथल, डॉ मनोज कुमार जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना एवं डॉ योगेश कुमार शर्मा कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मुंडावर उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के विचारों, प्रस्तुतीकरण एवं विषय की समझ के आधार पर मूल्यांकन किया।माय भारत की जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि युवा संसद का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी विधानसभा स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। विधानसभा स्तर पर चयनित विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संसद में अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर सभापति विक्रम सिंह चौधरी ने उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा युवाओं को विकसित भारत बनाने के लिए नशामुक्त जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओ और स्टाफ की माँग पर राजकीय महाविद्यालय खैरथल में चारदीवारी कराने, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने और महाविद्यालय को स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत कराने का आश्वासन दिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सानिया, द्वितीय स्थान पलक तिवारी एवं तृतीय स्थान रजनदीप कौर ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागी अगले स्तर में राजस्थान विधानसभा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का मंच संचालन यूथ आइकन रिंकी खातून द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य सरस्वती मीणा, राजवीर सिंह मीणा, विक्रम सिंह, प्रभुदयाल, सौम्या बारेठ, आशीष शर्मा, विकास, तरुण, मयंक एवं माय भारत वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।
📲Get App