🔥 TRENDING रेजांगला में 1962 के भारत-चीन युद्ध के... झाडोली में 29 नवंबर को भजन गायक प्रकाश... शंभूनाथ झा के सुपुत्र शाश्वत कुमार को... ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने... थाना नांगल राजावतान पुलिस की कार्रवाई,... Vlogger’s New Train from Ayodhya Cross...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे स्कूली छात्र

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Nov 2026, 02:46 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्वी चंपारण जिला में मध निषेध सह नश मुक्ति दिवस के अवसर पर । मध निषेध विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मध निषेध सह नाश मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूली छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

पूर्वी चंपारण से अवनीश कुमार सिंह रिपोर्ट

नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे, जागरूकता रैली निकाल दिया नशामुक्त मद्य निषेध सह नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर गुरुवार को मोतिहारी में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें सरकारी विद्यालयों के दर्जनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश के नेतृत्व में जिला स्कूल परिसर से निकली रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए गांधी स्मारक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशामुक्ति से संबंधित पोस्टर और बैनर लेकर जागरूकता के नारे लगाए। बच्चों ने आम लोगों से शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि नशा मुक्ति दिवस के तहत मद्य निषेध से संबंधित निबंध लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इसी अभियान के तहत शिक्षा विभाग के सहयोग से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है।


बाईट ओम प्रकाश , सहायक आयुक्त उत्पाद

बाईट जिला कार्यक्रम पदाधिकारी
📲Get App