🔥 TRENDING जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele... TVK Criticizes Udhayanidhi Stalin Over... Supreme Court‑Backed Electoral Revisio...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, स्वस्थ समाज की ओर बढ़ा कदम

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Sep 2026, 07:00 PM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मद्य निषेध सप्ताह, रैली और जन-जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित

भोपाल। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माय भारत भोपाल द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–राष्ट्रीय संकल्प समारोह” का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान युवाओं एवं नागरिकों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संकल्प हस्ताक्षर अभियान, नशामुक्त भारत केंद्रित नारा लेखन, संकल्प चक्र और नशामुक्ति की शपथ जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।
वहीं, आगामी 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रैली, प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य परीक्षण, जन-जागरूकता गतिविधियां और नशामुक्ति का संकल्प सहित कई कार्यक्रम शामिल होंगे।
अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ सामूहिक जागरूकता पैदा करते हुए नशामुक्त मध्यप्रदेश और स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
📲Get App