🔥 TRENDING Vice President Radhakrishnan says Ram... Bhopal Sets Auspicious Time for Lakshm... PM Modi Sends Diwali Greetings, to Cel... Sonia Gandhi comments on Prime Ministe... अहिवारा के आदित्य यादव बने Need24 News... MP Faces Sudden Cold Wave: Temperature...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

निशा भगत मामले को लेकर भाजपा ने फूंका हेमंत सोरेन सरकार का पुतला

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 08 Nov 2026, 07:09 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
निशा भगत मामले को लेकर भाजपा ने फूंका हेमंत सोरेन सरकार का पुतला

निशा भगत के आरोपों की सीबीआई जांच कराने की मांग, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

तमाड़ _ शनिवार को भाजपा मंडल तमाड़ के तत्वावधान में राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, आदिवासी बेटी निशा भगत की सुरक्षा में कथित लापरवाही तथा झारखंड की महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अमानवीय घटनाओं के विरोध में हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निशा भगत के आरोपों की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में जमीन माफियाओं द्वारा जल, जंगल और जमीन की लूट-खसोट, घुसपैठ, नशाखोरी, धर्मांतरण तथा भ्रष्टाचार जैसी गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि सरकार इन गंभीर मुद्दों पर मौन है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि निशा भगत लगातार भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों के खिलाफ बेबाकी से आवाज उठा रही थीं। आरोप है कि उन्हें मानसिक प्रताड़ना और धमकियों का सामना करना पड़ा। अंततः उनकी मौत हो गई। भाजपा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “निशा भगत के आरोपों की सीबीआई जांच कराओ”, “आदिवासी समाज का अपमान नहीं चलेगा”, “भूमि माफियाओं को संरक्षण देना बंद करो”, “आदिवासी बहन-बेटियों का शोषण बंद करो” और “भ्रष्टाचारी सरकार गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लगाए।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी, महामंत्री विवेक गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह मुंडा, हरिराम महतो, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सेठ, शंकर सोनार, बहादुर पुरान, बड़का मिर्धा, प्रदीप कांति, राजकुमार दास, पूर्णू मिर्धा, छोटका मिर्धा, सुमित मछुआ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
📲Get App