🔥 TRENDING પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को... Dengue Cases Rise as Experts Warn Papa... FIR Filed Against 15 Farmers for Block...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नारदीगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ से अपहर्ता लक्ष्मी कुमारी को बरामद किया, नामजद आरोपी परवीन राणा को गिरफ्तार
Crime

नारदीगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ से अपहर्ता लक्ष्मी कुमारी को बरामद किया, नामजद आरोपी परवीन राणा को गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 20 Sep 2026, 07:35 PM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नारदीगंज थाना ने अंतरराज्यीय समन्वय से लक्ष्मी कुमारी और परवीन राणा को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बरामद कर लिया।

नारदीगंज थाना ने अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर थाना कांड संख्या 31/26 में अपहर्ता लक्ष्मी कुमारी, पति अक्षय तिवारी, ग्राम मियांबिघा को छत्तीसगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया।

मामले में नामजद आरोपी परवीन कुमार राणा, पिता सीताराम मिस्त्री, ग्राम मालदा, थाना गावां, जिला गिरिडीह को भी गिरफ्तार किया गया। नारदीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी और अपहर्ता की लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से दोनों के छत्तीसगढ़ में होने की जानकारी मिली। इसके बाद नारदीगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बालको नगर थाना पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने कोरबा जिले के बालको चेक पोस्ट के समीप घेराबंदी कर अपहर्ता लक्ष्मी कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि नामजद आरोपी परवीन कुमार राणा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को दोनों को नारदीगंज थाना लाए जाने के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई। बरामद महिला का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा तथा मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। वहीं गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। अंतरराज्यीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर की गई कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
📲Get App