🔥 TRENDING इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्दोष भाई को चा... नहीं रहे ऐक्टर नाना पाटेकर एक्टर नाना... વિકસિત ભારત સંકલ્પ સભા रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित 'स... न्यूज4 ఈ నెల 12 న విజయనగరంలో ఐటీఐ అప్రంటీస్ మ...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नरसिंहपुर नगरपालिका का दायरा पांच गुना बढ़ेगा, 20 गांव होंगे शामिल

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 08 Oct 2026, 09:19 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नरसिंहपुर नगरपालिका की सीमा 14.71 से 74.10 वर्ग किलोमीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव पेश किया गया। इस विस्तार में नरसिंहपुर और करेली तहसील के 20 गांवों को शामिल किया जाएगा।

नरसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र की प्रस्तावित सीमा वृद्धि को लेकर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नरसिंहपुर नगर के विस्तार, प्रस्तावित सीमा में शामिल किए जाने वाले गांवों तथा सीमा वृद्धि के बाद होने वाले विकासात्मक एवं प्रशासनिक लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित सीमा विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया और उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि प्रस्तावित नगरीय सीमा में नरसिंहपुर तहसील के जरजोला, नंदवारा, सिमरिया, खमरिया, करहैयाखेड़ा, सूरजगांव, रोंसरा, खमतरा, मगरधा, नकटुआ, देवरीकलां, कुकवारा, बॉसकुंवारी, डेडवारा, झगरहाई, डोकरघाट एवं डोंगरगांव तथा करेली तहसील के खैरीनाका, मैनावारी एवं तिघरा को शामिल किया जाएगा। इससे कुल 20 गांव नगरपालिका क्षेत्र का हिस्सा बनेंगे।

नरसिंहपुर नगरपालिका के सीएमओ श्री गजेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि प्रस्तावित सीमा विस्तार के बाद नगरपालिका क्षेत्र का कुल रकबा 7,410.11 हेक्टेयर यानी 74.10 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा, जो वर्तमान 14.71 वर्ग किलोमीटर के मुकाबले लगभग पांच गुना अधिक है।

प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सीमा विस्तार के बाद नरसिंहपुर में सुनियोजित शहरी विकास को गति मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विस्तारित क्षेत्र में सड़क, बुनियादी अधोसंरचना और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ संपत्ति प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के अवसर बढ़ेंगे। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विस्तारित क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए व्यापक संभावनाएं तैयार होंगी।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, रामसनेही पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा सहित संबंधित अधिकारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे। बैठक में सीमा वृद्धि से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक पहलुओं पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गई।
📲Get App