🔥 TRENDING સુરતમાં મનપા કચેરીમાં અરજદારની ફરિયાદ... સુરતના સણિયા હેમાદમાં ગેરકાયદે ભારે ઉદ... Centre urges Madhya Pradesh, Rajasthan... Cotton Farmers Block Khundwa-Badoda Hi... Shri Dheerendra Shastri Visits Damoh,... मैनपुरी मंडी में किसानों के धान ले जान...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

नारौली डांग में सरपंच पद के लिए सतनारायण शर्मा (मुनीम) ने पेश की दावेदारी, गांव के विकास का लिया संकल्प

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 13 Oct 2026, 10:25 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नारौली डांग में सरपंच पद के लिए सतनारायण शर्मा (मुनीम) ने पेश की दावेदारी, गांव के विकास का लिया संकल्प

नारौली डांग। ग्राम पंचायत नारौली डांग में सरपंच पद के उम्मीदवार सतनारायण शर्मा (मुनीम) ने गांव के सर्वांगीण विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया है। उनके चुनावी पोस्टर में गांव के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल व्यवस्था तथा किसानों, युवाओं और महिलाओं के सम्मान जैसे प्रमुख मुद्दों को स्थान दिया गया है।
उम्मीदवार सतनारायण शर्मा (मुनीम) ने अपने संदेश के माध्यम से ग्रामीणों से गांव की उन्नति और बेहतर भविष्य के लिए साथ आने की अपील की है। उनके प्रचार संदेश में पारदर्शी एवं ईमानदार पंचायत व्यवस्था के साथ गांव के प्रत्येक परिवार तक विकास का लाभ पहुंचाने की बात कही गई है।
विकास और बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा फोकस
चुनावी पोस्टर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, सड़कों और पानी की व्यवस्था सुधारने तथा किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प दर्शाया गया है। साथ ही गांव में सुख-समृद्धि और विकास को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया है।
उम्मीदवार की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे गांव के उज्ज्वल भविष्य और विकास के लिए अपनी भागीदारी निभाएं।
📲Get App