🔥 TRENDING 📢 અગત્યની સૂચના CBI arrests two ED officials in Rs 5 l... Kriti Kharbanda Remembers 'Housefull 4... Kutle Khan’s manager blames Shilpa Rao... खैरा के गरही थाना क्षेत्र में 50 लीटर... Sonam Kapoor Offers Glimpse into Life...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नरहट थाना के अबगिल गांव में 15 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 26 Oct 2026, 06:34 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नरहट थाना क्षेत्र के अबगिल गांव में रविवार देर शाम 15 वर्षीय किशोरी को शौच के लिए बाहर जाने के बाद गला दबाकर मार दिया गया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के अबगिल गांव में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ 15 वर्षीय किशोरी को शौच के लिए घर से बाहर जाने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।

किशोरी की देर से वापसी पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और शाम लगभग 7 बजे गांव के हनुमान मंदिर के पास उसका शव बरामद किया, जिससे गांव में कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर की गई और उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंसा हुआ पाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर नरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव की पहचान कर जांच शुरू की और सभी बिंदुओं पर मामले की तहकीकात कर रही है।
📲Get App