🔥 TRENDING राजस्थान में हुई पंचायती चुनाव की प्रक... आष्टा जिला सीहोर के वार्ड नंबर 4 महीनो... Hanuman Ansh Surpasses ₹400 Crore Worl... Marvel's 'Avengers Endgame Encore' ear... સુરતમાં કારખાનામાં ચોરી કરવા ઘૂસેલા બે... Sidharth‑Tamannaah’s ‘Vvaan’ posts str...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा
Sarkari Yojana

निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Sep 2026, 05:15 PM 👁 48
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खराब ट्रांसफार्मरों, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा

जालौन। जनपद में निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, खराब ट्रांसफार्मरों, उपभोक्ताओं से प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों तथा विद्युत सुरक्षा से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत संबंधी शिकायतों को चिन्हित कर उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्युत सुरक्षा के मानकों का भी पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिया गया।
📲Get App