🔥 ट्रेंडिंग काल पाडव्याच्या मुहूर्तावर अतुल शास्त्... चैथ के लिए यमुना साफ़ करने हेतु दिल्ली... मध्यप्रदेश में अमूल दूध की कीमतें 4 रु... अमिश शाह ने कहा, अमेरिका-भारत संबंधों... उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़ का क्रिकेट मु... हरियाणा कांग्रेस ने मतदान अधिकार सुरक्...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नानी की हत्या कर कुएं में फेंक दिया था शव, पुलिस ने 24 घंटे में किया मामले का खुलासा

✍️ रिपोर्टर: Arvind sen 🗓 12 नव. 2026, 09:26 AM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर
पिपरई थाना क्षेत्र के ग्राम बिजलापुर में 75 वर्षीय महिला की हत्या कर शव कुएं में छिपाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर ली। आरोपी मृतका की बेटी गिरजाबाई का बेटा हरवीर पुत्र हनुमान लोधी है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को ग्राम बिजलापुर के एक कुएं में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मृतका की पहचान मोतीबाई पत्नी रामसिंह लोधी (75), निवासी बिजलापुर के रूप में हुई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का खुलासा हुआ।
सामने आया कि महिला की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को कुएं में डालकर डंडों और पत्थरों से दबाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
📲Get App