🔥 ट्रेंडिंग एलन मस्क ने कहा, ओलिगार्क्स के कारण स्... भारत ने ब्लैक सी में जहाजों पर हमलों क... उत्तरी प्रदेश के बलिया में महिला डांडि... दिल्ली के पार्क में पानी में प्रवेश कर... सीबीआई ने 7 अक्टूबर, 2026 को चेन्नई मे... न्यायालय ने दिल्ली पुलिस पर संगठित अपर...
08 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने जारी की यूपी जिला अध्यक्षों की पहली सूची

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 08 अक्टू. 2026, 05:28 AM 👁 17
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने जारी की पहली सूची, जल्द आएगी दूसरी सूची

लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला अध्यक्ष एवं युवा जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी की है। जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार लखनऊ में राजेश सिंह, उन्नाव में आशीष सिंह, बाराबंकी में शिवशरण पांडे, कौशाम्बी में संजय सोनी, प्रयागराज में महेंद्र प्रताप सोनी, फतेहपुर में राधे मोहन अवस्थी, बस्ती में विकास शर्मा, अंबेvडकर नगर में पंकज सिंह, कानपुर उत्तर में गयादीन शर्मा, आजमगढ़ में मदन मोहन शुक्ला, जौनपुर में मोहित कुमार, बलरामपुर में प्रमोद यादव, सीतापुर में विवेक मिश्रा, गाजियाबाद में प्रवेश, संत कबीर नगर में गोरखनाथ, हापुड़ में राकेश कुमार, कानपुर देहात में प्रशांत ठाकुर, बुलंदशहर में रवि शुक्ला, अलीगढ़ में अजय कुमार शर्मा, रायबरेली में सुधांशु सिंह, महोबा में देवेन्द्र, सहारनपुर में नीटू कुमार और लखीमपुर खीरी में शशि तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, कौशाम्बी युवा जिला अध्यक्ष सौरभ सोनी, गोंडा युवा जिला अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, फर्रुखाबाद युवा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, कासगंज युवा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़, प्रतापगढ़ युवा जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे, आगरा युवा जिला अध्यक्ष निखिल शर्मा, जालौन युवा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र, फतेहपुर युवा जिला अध्यक्ष राघव श्रीवास्तव, प्रयागराज युवा जिला अध्यक्ष राहुल सोनी और लखीमपुर खीरी युवा जिला अध्यक्ष हरेराम गुप्ता (छोटू) को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जौनपुर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में शिवम मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फाउंडेशन की ओर से बताया गया है कि यह पहली सूची है और बहुत जल्द दूसरी सूची भी जारी की जाएगी। नई नियुक्तियों के साथ संगठन को जिले स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की तैयारी की जा रही है।
📲Get App