🔥 TRENDING सभापति हुए सख्त , यातायात व्यवस्था ठीक... New Zealand loses Chapman and Foulkes... Kusal Mendis appointed new captain of... India Coach Justifies Bhuvneshwar Kuma... Ajay Devgn’s Drishyam 3 Nears Rs 400 C... Ajay Devgn Keeps Door Open for Drishya...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने जिला प्रभारी एवं जिला संयोजकों की पहली सूची की जारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Oct 2026, 07:08 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन में संगठन विस्तार, 16 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी एवं महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला पांडेय द्वारा जिला प्रभारी एवं जिला संयोजकों की पहली सूची जारी की गई है। जारी सूची में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन की जिम्मेदारी संभालने के लिए 14 जिला प्रभारियों और 2 जिला संयोजकों के नाम शामिल किए गए हैं। संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार, रायबरेली से किरन भारती, बाराबंकी से गुंजन शर्मा, अंबेडकर नगर से नीतू सिंह, बहराइच से संध्या गोस्वामी, लखनऊ से सीमा, आगरा से बीनू चौधरी, गोंडा से नीलम सिंह, अयोध्या धाम से रेखा गुप्ता, उन्नाव से उषा दीक्षित, बलरामपुर से विजयलक्ष्मी गुप्ता, मथुरा से जयंती जैन, अलीगढ़ से तुल्का दास सक्सेना, सीतापुर से मंजू बाजपेई तथा हरदोई से ज्योति तिवारी को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जिला संयोजक के रूप में आगरा से संजना जैन और बाराबंकी से संगीता शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची के जारी होने के साथ ही संगठनात्मक स्तर पर विभिन्न जिलों में जिम्मेदारियां निर्धारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में इन पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
नोट: यह संगठन द्वारा जारी पहली सूची है। आगे अन्य पदाधिकारियों की सूची भी जारी की जा सकती है।
📲Get App